फरीदाबाद, राकेश देव। तीसरी जूनियर आर पी सी ए समर कप 2026, रविन्द्र फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद में खेला गया। यह मैच सुपरकिंग्स और नाइट राइडर्स के बीच खेला गया इस मैच में सुपर किंग्स ने नाइट राइडर्स को 10 रन से हराया। यह मैच 35 ओवर का था सुपर किंग्स ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिय। सुपर किंग्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 33.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 204 रन का लक्ष्य दिया सुपर किंग्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हनी भड़ाना ने 39 गेंद में 4 चौकों की मदद से 46 रन, आशीष गिरी ने 31 गेंद में 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाए। नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए हरमन आहूजा ने 7 ओवर में 1 मेडन 27 देकर 5 विकेट, पवन फागना, दक्ष भड़ाना, जश्न और सार्थक भाटिया ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स टीम ने 35 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना पाई और टीम को हार का सामना करना पड़ा। अंकुर सिंह ने 56 गेंद 4 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए विहान जौली ने 7 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट, कबीर मेहंदीरता और आशीष गिरी ने 2-2 विकेट भाविक वाधवा, यश राय और में हन्नी भड़ाना ने 1-1 विकेट हासिल किया।इस मैच का मैन ऑफ द मैच हनी भड़ाना और फाइटर ऑफ़ द मैच हरमन आहूजा, बेस्ट बैट्समैन विहांन जोली, बेस्ट बॉलर आशीष गिरी, बेस्ट फील्डर तरनवीर सिंह को घोषित किया गया।
तीसरी जूनियर आर पी सी ए समर कप 2026



