Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप करने वाली हिमांशी कौशिक को एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि

97.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली शिफा ख़ान और 97 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रुचिका को भी चेयरमैन राकेश भड़ाना द्वारा 11,000 रूपये -11,000 (ग्यारह-ग्यारह हज़ार रुपये) की प्रोत्साहन राशि और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

प्रकाश बाल भारती पब्लिक स्कूल में जश्र का माहौल , चेयरमैन राकेश भड़ाना ने किया सम्मानित

फरीदाबाद, राकेश देव। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में प्रकाश बाल भारती पब्लिक स्कूल, डबुआ कॉलोनी , फरीदाबाद की छात्राओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और कड़े परिश्रम के दम पर पूरे जि़ले में सफलता का परचम लहराया है। बेटियों की इस शानदार और ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्कूल परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्राओं को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में स्कूल की होनहार छात्रा हिमांशी कौशिक ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे फरीदाबाद जि़ले में टॉप (जिला टॉपर) कर एक मिसाल कायम की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रकाश बाल भारती पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री राकेश भड़ाना द्वारा हिमांशी कौशिक को रूपये 1,00,000 (एक लाख रुपये) की प्रोत्साहन राशि का चेक और स्मृति चिह्न भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया।

प्रकाश बाल भारती पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राकेश भड़ाना

इसके साथ ही, परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली शिफा ख़ान और 97 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रुचिका को भी चेयरमैन राकेश भड़ाना द्वारा 11,000 रूपये -11,000 (ग्यारह-ग्यारह हज़ार रुपये) की प्रोत्साहन राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर सम्मानित होने वाली तीनों बेटियों के अभिभावक, स्कूल की प्रिंसिपल अनिता चौधरी , शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अपनी बेटियों को मंच पर सम्मानित होते देख अभिभावकों की आँखें खुशी और गर्व से नम हो गईं। स्कूल प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की दिन-रात की मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास को दिया। यह सम्मान समारोह स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी बेहद प्रेरणादायक रहा। चेयरमैन राकेश भड़ाना ने सभी छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि कड़ी मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयास से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। जब बेटियां दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ती हैं, तो आसमान भी छोटा पड़ जाता है। हिमांशी, शिफा और रुचिका की यह सफलता फरीदाबाद की हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है जो अपनी आँखों में बड़े सपने संजोए हुए है। हमारा स्कूल हर कदम पर ऐसी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। — राकेश भड़ाना, चेयरमैन (प्रकाश बाल भारती पब्लिक स्कूल)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles