फरीदाबाद, राकेश देव। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने अपनी मांगों की प्राप्ति के 15 मई से शुरू की गई हड़ताल आगामी 20 मई तक बढ़ा दी। यह जानकारी जिला सचिव राजू बहादुरपुर और कोषाध्यक्ष दिनेश पाली ने संयुक्त रूप से दी । दोनों नेताओं ने बताया कि सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए राज्य कमेटी ने हड़ताल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। हड़ताल का चौथा दिन है। जिला कमेटी फरीदाबाद के हड़ताली कर्मचारियों ने सेक्टर 12 में उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध सभा आयोजित की। इस सभा की अध्यक्षता जिला उप प्रधान महेंद्र माडोतिया ने की जबकी संचालन दिनेश पाली ने किया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद कर्मचारी बड़ी संख्या में हड़ताल में शामिल हुए। हड़ताली कर्मचारियों को सीटू के नेता वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने पंचायत एवं विकास विभाग के अधिकारियों पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियो के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में गलियों और नालियों की सफाई करने वाले इन कर्मचारियों को हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री के द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन 26000 नहीं दिया जा रहा है। जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में गरीब मजदूरों को अपना घर का खर्चा चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा भत्ता सहित अन्य भत्ते नहीं मिलते हैं। इसलिए यूनियन ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, माननीय पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के द्वारा 31 दिसंबर 2025 को दिए गए ऐतिहासिक निर्णय के तहत सभी वर्करों की सेवाएं जिनको 10 वर्ष हो गए हैं। उन्हें नियमित करने के आदेशों को लागू करने, काम करने के औजार और वर्दी भत्ता धुलाई भत्ता बढ़ा कर देने, 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की स्थाई नियुक्ति करने, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26000 और 27000 मासिक वेतन लागू करने,एक्सग्रेसिया पॉलिसी लागू करने तथा मृतक कर्मचारी के परिजन को स्थाई नौकरी देने सहित अन्य मांगों को लेकर निर्णायक आंदोलन शुरू कर रखा है। आज कर्मचारियों को यूनियन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी देवी राम ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि सरकार बातचीत नहीं कर रही है। इस वजह से कर्मचारियों में भारी नाराजगी व्याप्त हो रही है। प्रदेश के सभी गांवों में काम बंद है। कोई भी कर्मचारी काम नहीं कर रहा है। दिन प्रतिदिन हड़ताली कर्मचारी की संख्या बढ़ती जा रही है। सभा को बल्लभगढ़ ब्लॉक के प्रधान विनीत, तिगांव ब्लॉक के प्रधान विनोद, फरीदाबाद ब्लॉक के प्रधान विक्रम सचिन नरेश पावटा, सुनीता, मनोज हंस, राजू नरावली व अन्य आदि।



