Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन

नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं की आवाज़ मजबूती से उठाए: वत्स

फरीदाबाद, राकेश देव। रविवार को नीट पेपर लीक मामले पर फरीदाबाद जिला कांग्रेस सेवादल के साथियों ने फरीदाबाद भाजपा दफ़्तर के समक्ष प्रदर्शन कर युवाओं के मुद्दों को उठाने का काम किया । इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंश वत्स भी शामिल हुए और उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं की आवाज़ मजबूती से उठाने तथा आम जनमानस के बीच संगठन की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार लाखों छात्रों के भविष्य की रक्षा करने में विफल रही है और सरकार कोई नमुंइदा इस बाबत एक शब्द बोलने तक को तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि गूंगी-बहरी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोले और पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता को बताए। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष को बताने की भी आवश्यकता नहीं रही। भाजपा का सारा तंत्र भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल विशाल पाण्डेय, यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष रियाज़ खान, जिला उपाध्यक्ष हरीश ऋषि, जिला महासचिव नागेंद्र प्रसाद, हर प्रसाद, तिगांव विधानसभा अध्यक्ष अंशु शर्मा, प्रशांत कौशिक शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles