Wednesday, May 6, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में पीएसीएस के जरिए किसानों को मिल रही ऋण व कृषि इनपुट सुविधाएं : डीसी

– सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण पर डीसी आयुष सिन्हा ने ली बैठक

फरीदाबाद, राकेश देव। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सहकारिता एवं ग्रामीण विकास गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पीएसीएस) एवं मुख्यमंत्री मल्टीपर्पज सहकारी समितियों (सीएम-पीएसीएस) के कार्यों, उनकी प्रगति तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला फरीदाबाद में वर्तमान में संचालित पीएसीएस समितियां किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के साथ-साथ खाद, बीज एवं कीटनाशक जैसी कृषि इनपुट सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों का उद्देश्य केवल ऋण वितरण तक सीमित न रहकर उन्हें मल्टीपर्पज बनाते हुए विभिन्न सेवाओं जैसे कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), डेयरी, पशुपालन, फिशरी, बी-कीपिंग एवं अन्य स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़ना है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जा सके।बैठक में अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में पीएसीएस द्वारा सीएससी केंद्र शुरू किए जा चुके हैं, जबकि सीएम-पीएसीएस के तहत नई समितियों का गठन कर उन्हें विविध व्यवसायिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, बल्लभगढ़ सुनपेड़ गांव में वीटा मिल्क बूथ को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया है, जो एक रोल मॉडल के रूप में उभरेगा।डीसी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक समिति कम से कम एक नई आय-सृजन गतिविधि अवश्य शुरू करें, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहकारी समितियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जाए तथा सफल मॉडलों को प्रचारित कर अन्य गांवों में भी लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि एक-दो सफल उदाहरण तैयार कर उन्हें व्यापक स्तर पर साझा किया जाए, जिससे अन्य समितियां भी प्रेरित हों। उन्होंने निर्देश दिए कि समितियों के संचालन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।बैठक में सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, कॉपरेटिव बैंक और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Previous article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles