Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सरकार ने गैस के दामों में वृद्धि कर महिलाओं को पुन: चुल्हे पर बैठने को मजबूर कर दिया: हेमलता शर्मा

मिटटी का चुल्हा सिर पर रख कर किया विरोध प्रदर्शन

फरीदाबाद, राकेश देव। हरियाणा महिला कांग्रेस की सचिव हेमलता शर्मा के नेतृत्व में हजारों की तदाद में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस की किल्लत व एलपीजी गैस के दामों में हुई वृद्धि को लेकर नीलम चौक से बी के चौक तक थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हरियाणा महिला कांग्रेस की सचिव हेमलता शर्मा ने अपने सिर पर चुल्हे को विरोध जताया व बी के चौक पर चुल्हे पर चाय बना कर याद दिलाया कि सरकार ने गैस के दामों में वृद्धि कर महिलाओं को पुन: चुल्हे पर बैठने को मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने रसोई गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि कर जनता पर नाजायज आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। जबकि सरकार बार बार कह रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है तो गैस एजंसियों पर क्यों लम्बी लम्बी लाइन लग रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles