Monday, July 27, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 : दावे एवं आपत्तियों के लिए 25-26 जुलाई तथा 08-09 अगस्त को विशेष अभियान आयोजित होंगे

– मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन अथवा आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित तिथियों का लाभ उठाएं : डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा

फरीदाबाद, राकेश देव। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 25 जुलाई एवं 26 जुलाई 2026 (शनिवार एवं रविवार) तथा 08 अगस्त एवं 09 अगस्त 2026 (शनिवार एवं रविवार) को आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियों की अवधि 21 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने, विवरणों में संशोधन करवाने अथवा किसी प्रविष्टि के संबंध में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि विशेष अभियान के दिनों में जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक कार्य समय पर पूर्ण करवाएं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के दौरान मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी अभियान की नियमित निगरानी करेंगे। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने में प्रशासन का सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles