Monday, July 27, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी

– अब 24 जुलाई तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का संग्रह एवं सत्यापन करेंगे बीएलओ

– 31 जुलाई को होगा मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

फरीदाबाद, राकेश देव । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की आगामी गतिविधियां संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएंगी।उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, गणना प्रपत्रों का संग्रह तथा आवश्यक दस्तावेजों का संकलन करेंगे। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन की प्रक्रिया भी 24 जुलाई तक पूरी की जाएगी।उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। इसके उपरांत 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। वहीं प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी मतदाता का सत्यापन कार्य अभी शेष है अथवा बीएलओ द्वारा आवश्यक जानकारी या दस्तावेज मांगे गए हैं, तो वे पूर्ण सहयोग करें ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles