फरीदाबाद, राकेश देव। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठन में प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जिसमें फरीदाबाद सेक्टर 37 निवासी देवेंद्र अग्रवाल उर्फ (देबू) को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। इसी संदर्भ में देवेंद्र अग्रवाल उर्फ (देबू) ने अपनी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है। कि जो जिम्मेदारी संगठन ने उन्हें दी है उसे वह बखूबी निष्ठा से उसे निभाएंगे। वहीं उन्होंने हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा से मुलाकात कर उन्हें अपने नवीन दायित्व के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है देबू ने कहा भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान और भाजपा की कृतियों में हर व्यक्ति अपनी आस्था के साथ जुड़ा हुआ होता है उसी की बदौलत पार्टी समय-समय पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाती रहती है। उन्होंने कहा कि मुझे जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतना बड़ा मान सम्मान देने के लिए वह पार्टी के शीर्ष नेताओं का और पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हैं
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने देवेंद्र अग्रवाल



