Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद, राकेश देव। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक मीटिंग नगर निगम कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की। मीटिंग का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेन्द्र कुडिय़ा ने किया। मीटिंग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा कच्चे कर्मचारियों को दो महीने में पक्का करने के फैसले को लागू करवाने के लिए 19 जनवरी को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शनों में भाग लेने व आगामी 12 फरवरी को केन्द्रीय टे्रड यूनियनों द्वारा की जाने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में नगर निगम के सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेकर केन्द्र सरकार द्वारा 29 श्रम कोड समाप्त कर चार नए श्रम कोड़ हैं वो कर्मचारियों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हड़ताल की तैयारियों को लेकर जन सम्पर्क अभियान चलते हुए हाजिरियों पर कर्मचारियों के बीच पोस्टर व पर्चें बांटने का काम करेगें और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा 27 दिसम्बर व 31 दिसम्बर 2025 को दिए गए कर्मचारी वर्ग के लिए ऐतिहासिक फैसले को लागू करवाने के लिए आगामी 19 फरवरी को हड़ताल का नोटिस देकर सैक्टर-12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त की मार्फत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन भी सौंपेगें। आगामी 15 जनवरी को जींद में होने वाली मजदूर, कर्मचारी, किसान महापंचायत में कर्मचारी भाग लेगें। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती करवाने, न्यूनतम वेतन 27 हजार रूपए देने, क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में सफाई कर्मचारियों की भर्ती व नए पद सृजित करवाने व संघर्ष समिति की न्याय मांगों के समाधान के लिए 7 व 8 फरवरी को हरियाणा प्रदेश के सभी विधायकों को ज्ञापन दिए जाएगें। मीटिंग में अन्य के अलावा कर्मी नेता श्रीनंद ढकोलिया, जितेन्द्र छाबड़ा, ललिता, दान सिंह, राजबीर चिण्डालिया, प्रेमपाल, नरेश भगवाना, राकेश मेंढवाल, सुरेन्द्र चौटाला, दर्शन सिंह सोया, राजेश कामां, विजय चावला, संजय चिण्डालिया, विरेन्द्र भंडारी, ललित, नैन सिंह, सुनील महरैलिया, सुरेश मैनादे, अमित बौहत, हरी सिंह खाण्डिया, राम रतन, लक्ष्मण पारछा, वीना, शकुन्तला, सत्तो, राजवती, कविता, संतोष, शीला, बबीता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles