फरीदाबाद, राकेश देव।नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई -कार्यालय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव संघ के जिला प्रधान दलीप बोहत की अध्यक्षता में नगर निगम कांफ्रेंस हाल में सर्वसम्मति से सम्प्पन हुआ ।चुनाव में सर्वसम्मति से प्रधान – रणजीत शुक्ला वरिष्ठउपप्रधान – योगेश शर्मा, सचिव – सौरभ श्री वास्तव, कोषाध्यक्ष – लोकेश गौड़, उपप्रधान – डेविड नागर, ,उपप्रधान सतीश पहलवान, उपप्रधान मीना , सलाहकार महेंद्र डबास, सलाहकार जिले सिंह, आडिटर संदीप रंगा , आडिटर रजनी,सह सचिव सहदेव , सह सचिव ललित शर्मा, प्रचार सचिव सुमित ,प्रचार सचिव परविन्द्र प्रेस सचिव राजेश शर्मा, संगठन सचिव संगीता कार्यालय सचिव रवि को चुना गया। चुने हुए प्रतिनिधियों को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने ईमानदारी वह निष्ठा से काम करने की शपथ दिलाई। त्रिवार्षिक सम्मेलन में जिला सचिव अनिल चांडाल नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि राज्य ऑडिटर परशुराम आधान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर नगर पालिका कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुदेश कुमार सहित अन्य कई नेता भी उपस्थित रहे।



