Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद!! ओम योग संस्थान ट्रस्ट में आर्य केंद्रीय सभा नगर निगम फरीदाबाद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का अभिनंदन किया गया।

फरीदाबाद, राकेश देव । ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली फरीदाबाद का 27 वां वार्षिक उत्सव 9 नवंबर से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रोजाना एक नए प्रकरण के साथ सभी भक्तजन श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं तथा गायत्री महायज्ञ और सामवेद पारायण महायज्ञ के साथ गायत्री महामंत्र के यज्ञ में भी भाग ले रहे हैं। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष परम श्रद्धेय योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी के पावन सानिध्य में यह कार्यक्रम चल रहा है। ओम योग संस्थान में आर्य केंद्रीय सभा नगर निगम फरीदाबाद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत धुन से सभी कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया। योगीराज महाराज जी ने समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों को आशीर्वाद दिया तथा प्रेरणा दी कि सभी मिलकर महर्षि दयानंद जी द्वारा दिखाए गए सत्य और वेदों के मार्ग पर स्वयं तथा समाज को ले जाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि वेद ही सब सत्य विधाओं का पुस्तक है और हम सभी इसी का आधार बनाकर जीवन में आगे बढ़ते चले जाएं। कार्यक्रम में आचार्य ऋषिपाल, शिवकुमार टुटेजा, देशबंधु आर्य, डॉ आनंद मेहता, योगेंद्र फोर, जितेंद्र सरल, शशांक कौशिक,संजय खट्टर, होतीलाल आर्य,सत्य प्रकाश अरोड़ा, आचार्य करमचंद शास्त्री , आचार्य सुशील शास्त्री, आचार्य डॉ सत्यम सतीश, विकास भाटिया, राजन सिक्का, सतीश कौशिक,राधेश्याम नागर, रामवीर प्रभाकर, प्रेमलता गुप्ता, डॉक्टर श्रुति, उषा चितकारा,ओम योग संस्थान की तरफ से डॉ संदीप योगाचार्य, वैध मलय याज्ञिक, स्वामी ऋषिपाल, डॉ राशि याज्ञिक, डॉ अंजू प्रिंसिपल, डॉक्टर सुरेश सिंह, नरेंद्र सिंह, सतवीर आर्य आदि अनेकों भक्त उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles