Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

एमडीयू में महिला सफाई कर्मचारियों के साथ की गई बदसलूकी के खिलाफ राज्यस्तर पर नपा कर्म0 संघ करेगा आंदोलन: शास्त्री 

जातीय एवं लिंग भेद भाव आर्थिक मानसिक शोषण के लिए सरकार की निजीकरण की नीतियां जिम्मेदार : शास्त्री

9 नवंबर महा पुकार रैली में शामिल होने के लिए सभी सफाई एवं सीवर कर्मचारियों को न्योता: शास्त्री


फरीदाबाद, राकेश देव।एमडीयू रोहतक में महिला सफाई कर्मचारियों द्वारा पीरियड्स की प्रॉब्लम्स के कारण अवकाश लेने पर अधिकारी एवं सुपरवाइजर द्वारा महिला सफाई कर्मचारियों की फिजिकल जांच एवं फोटो खींचने के विरुद्ध चल रहे आंदोलन को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रदेश स्तर पर लड़ने का किया एलान।  3 नवंबर को सभी 22 जिलों में प्रदर्शन कर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने तथा सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने एवं कानून बनाने की मांग को लेकर  किए जाएंगे प्रदर्शन। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने नगर निगम परिषर स्थित पार्क में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे जातीय उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, भेदभाव की घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार से उक्त सभी घटनाओं पर शक्ति से रोक लगाने और न्याय प्रदान करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी नहीं की गई तो 9 नवंबर को कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की होने वाली महा पुकार रैली के मंच पर भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए बड़े आंदोलन का ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति ऐलान करेगी।गौरतलब है, कि सफाई कर्मचारियों की 9 नवंबर को पिपली स्थित देवीलाल पार्क कुरुक्षेत्र में होने वाली महापुकारर रैली की सफलता के लिए आज फरीदाबाद में जोरदार अभियान चलाया गया इस अभियान के तहत जहां नगर निगम के सफाई कर्मचारियों में सभाएं दर्जनों सभाएं आयोजित की गई वही अन्य विभागों के सफाई कर्मचारियों को रैली में शामिल करने के लिए भी अभियान चलाया गया यह अभियान आज बीके अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारी सहित अन्य विभाग स्कूलों व आईटीआई के कर्मचारी मैं भी चलाया गया है।जन सम्पर्क एवं जथ्था अभियान का नेतृत्व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य सचिव अनूप कुमार चंडालिया व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान व जिला सचिव युद्ध वीर सिंह खत्री तथा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ प्रधान तथा नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहेर व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप सिंह बहोत, श्री नंद ढाकोलिया सुरेश मालदा रघुवीर चौटाला ललिता देवी महेंद्र कुड़िया राजवीर नरेश भगवाना ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन नेता दिनेश पाली पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता तेजराम बादशाह कान अस्पताल के नेता नीरज नंद ढाकोलिया सोनू सोया सीवरमैन यूनियन के सचिव प्रदीप सांवरिया कोषाध्यक्ष मनोज सहित दर्जनों कार्य कर्ताओ द्वारा चलाया गया। उन्होंने बताया की  सफाई एवं सीवर मैन कर्मचारियों में रैली को लेकर भारी उत्साह है।नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा की महापुकार रैली की प्रमुख मांगे सफाई के कार्य से ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना, सीवर सफाई करते हुए हो रही मौतों पर रोक लगाना एवं मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को न्याय प्रदान करना, सभी सफाई कर्मचारियों को एक कलम से पक्का करना, सरकारी, अर्ध सरकारी, निगम, बोर्ड, कॉरपोरेशन, कच्चे व विभिन्न प्रकार के ठेकों में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26000 रुपए करना, 400 आदमी की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करना, सफाई कर्मचारियों के डिमिनेशन कार्ड में डाले गए पदों को बहाल करना तथा पार्ट टाइम दैनिक वेतनमान  इत्यादि कुप्रथाओं के आधार पर सफाई कर्मचारियों का शोषण बंद करना, और पक्की भर्ती करना, प्रमुख मांगे हैं। सरकार ने सफाई कर्मचारियों की मांगों का अगर समाधान नहीं किया तो ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति हरियाणा 9 नवंबर को रैली के मंच से ही हरियाणा में बड़े आंदोलन का एलान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles