केंद्रीय मंत्री ने जैन बधुओं से कहा कि आप मेक इन इडिया के फार्रमूले पर इसी तरह आगे बढ़ते हुए देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें।
फरीदाबाद, राकेश देव।फरीदाबाद के युवा उद्योगपति अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन और अभिषेक जैन ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। इस मौके पर आशीष जैन व अभिषेक जैन ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उनके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जैन बधुओं को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि आपके घर में सुख,शांति हो और आप इसी तरह मेक इन इडिया के फार्रमूले पर आगे बढ़ते हुए देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें। उन्होनें कहा कि एक बात शीशे की तरह स्पष्ट है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी की विश्वसनीयता का मुकाबला किसी भी दूसरी चीज से नहीं किया जा सकता है। नरेंद्र मोदी देश के लोगों के दिलों पर राज करते हैं तभी तो देश ही नहीं विदेश में भी उनका डक़ा बजता है। अशीष जैन ने उन्हें बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर देश व प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। कृष्णपाल गुर्जर हमेशा उद्योगपतियों को साथ लेकर चलते है और उनकी हर छोटी से छोटी समस्या का निवारण शीघ्रता से हल करते है। अभिषेक जैन ने कहा कि हरियाणा के केबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्यमंत्री राजेश नागर सबका साथ और सबका विकास और सबका विश्वास की नीति से काम कर रहे है और आने वाला समय भारत की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने का है जिसे दुनिया का कोई ताकत नहीं रोक सकती।



