फरीदाबाद, राकेश देव।महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन ने शिक्षा प्राप्त करने वाले, कंप्यूटर व सिलाई सीखने वाले बच्चों और अध्यापकों के संग पटेल चौक, एस जी एम नगर के पास स्थित आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस लर्निंग सेंटर पर दिवाली मिलन मनाया । इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य और दिवाली के संदर्भ में नाटक आदि प्रस्तुत किए, सभी ने खूब मनोरंजन किया और बाद में सभी ने दीपक जला कर आपस में दिवाली की शुभ कामनाएं प्रस्तुत की । सभी उपस्थित बच्चों और अध्यापकों को मिठाई वितरित की गई । दिवाली को महत्वपूर्ण बनाने का अवसर भी संस्था ने एक पैर से दिव्यांग लड़के गोविंद का बैटरी से संचालित रिक्शा की पूरी मरम्मत करवा कर उसे समर्पित किया जिससे वह अब बी ए की कक्षा में जा सकेगा । यह परोपकार करने का अवसर भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और वृद्ध आश्रम संचालिका, और एम आई के रद्दी से सेवा परियोजना की सहयोगी अलका भाटिया के मार्फत मिला । इस अवसर पर एम आई एस एफ के संरक्षक वीर अजीत पटवा, अध्यक्ष वीर प्रमोद सचदेवा, उपाध्यक्ष वीर प्रोमिल जैन, संयुक्त सचिव राहुल, सारथी एजुकेटर्स के निदेशक प्रदीप, आरम्भ फाउंडेशन के सचिव राजीव, एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ के डी मिश्रा, एवं बंदना मालिक, शशि बाला , कृतिका, दीपक भंडारी, नीतीश चौरसिया, पलक, विमलेश, अश्विन, नंदिनी आदि उपस्थित थे ।



