महा सचिव उमेद मलिक
फरीदाबाद, राकेश देव।फरीदाबाद एचएसईबी वकर्रज एसोसिएशन 292 रजि0 का प्रतिनिधि सम्मेलन आज दिनांक 12 अक्टूबर दिन रविवार सरोवर वाटिका चंदावली बल्लभगढ़ फरीदाबाद में संपन्न हुआ जिसमें संस्था के वर्ष 2025-28 त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। संस्था के चुनाव के लिये श्री मनोज सहरावत को चुनाव अधिकारी व श्री नादर सिंह को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया इसमें प्रदेश के सभी कर्मचारी साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आगामी त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन में अपनी नई कार्यकारणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया जिसमें प्रदेश के सभी कर्मचारियों ने मुख्य रूप से सभी कर्मचारियों की पहली पसंद राज्य प्रधान श्री सुनील खटाना के नाम पर प्रधान पद की मोहर लगाई वह उनके कार्यों की सरहाना की उन्होंने बीते 3 वर्षों में सबसे ज्यादा कर्मचारियों की प्रमोशन करवाने का रिकॉर्ड बनाया प्रदेश के कर्मचारियों की आवाज को हर मंच पर बखूबी उठाने का कार्य किया। महासचिव पद पर श्री उमेश सिंह मलिक उप महासचिव पर सुरेंद्र मान उपमहासचिव दिनेश शर्मा उप प्रधान सिकंदर यादव उप प्रधान गुरनाम सिंह सिंधु को बनाया गया वह बाकी कार्यकारिणी सभी सर्किलों में विचार विमर्श के बाद जो व्यक्ति संस्था में निस्वार्थ भाव से सेवा करेगा आगामी समय में इस आधार पर उनका चयन किया जाएगा इस अवसर पर चुनाव अधिकारी मनोज शहरावत ने सभी चुने हुए पदाधिकारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई वह संगठन हित में कार्य करने की बात कही अशोक सर पर राज्य प्रधान सुनील खटाना ने सभी साथियों को विश्वास दिलाया कि वह सभी साथियों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे चुनाव में भाग लेने आए प्रदेश के सभी कर्मचारी साथियों का मंच के माध्यम से धन्यवाद किया साथी आगामी समय में कर्मचारी हितों के लिए जल्द ही प्रदेश सरकार से बातचीत के माध्यम से कर्मचारियों की लंबित मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष का ऐलान किया


