फरीदाबाद, राकेश देव । फरीदाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर ने फिर एक बार मुफ्त में युवा वकीलों को अपने चैंबर में कानूनी किताबें वितरण की हैं। एडवोकेट पाराशर ने बताया कि इस बार महत्वपूर्ण कानूनी किताबें युवा वकीलों को दी हैं इनमें पहली महत्वपूर्ण किताब पुलिस इन्वेस्टिगेशन एफ आई आर से फाइनल रिपोर्ट तक सभी विवरण उपलब्ध है एवं दूसरी किताब में क्रिमिनल ब्रीडिंग नई धाराओं और नई कानून के साथ सभी महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं उन्होंने बताया कि वह महत्वपूर्ण कानूनी किताबें मुफ्त में युवा वकीलों को इसलिए वितरण करते हैं कि युवा वकील किसी भी कानूनी जानकारी से वंचित न रह पाए, और कोर्ट में दृढ़ता एवं निडरता के साथ अपना पक्ष रख सके। पुस्तकें पाने के बाद यह वकील काफी खुश और उत्साहित नजर आए।इस मौके पर उनकी एसोसिएट के सभी वरिष्ठ एवं युवा वकील मौजूद रहे जिनमे संजीव तंवर, अनिल अधाना, हितेश पाराशर, नवाब सिंह मान, अवनीत अधाना, कुलदीप जैलदार, हरेंद्र, वरुण कपासिया, शिवकुमार पाराशर, नितीश पाराशर, दीपक कोदान, सुमित नागर, एडवोकेट दीपिका शर्मा, केशव नागर, सचिन पाराशर आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर ने युवा वकीलों को मुफ्त वितरित की कानूनी पुस्तकें



