Wednesday, August 12, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा

– मतदाता सूची में नाम छूटा या विवरण गलत है तो 30 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति

– दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक, रोजाना नोटिस बोर्ड पर होगी

– विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति पर राजनीतिक दलों के साथ उपायुक्त आयुष सिन्हा की समीक्षा बैठक जानकारी प्रदर्शित

फरीदाबाद, राकेश देव। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले की ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 जुलाई को प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची उन मतदाताओं के आधार पर तैयार की गई है, जिन्होंने गणना प्रपत्र भरकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वापस जमा करवाए हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त प्रपत्रों के आधार पर लगभग 72.37 प्रतिशत मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में सम्मिलित किए गए हैं, जबकि शेष मामलों को अनुपस्थित, स्थानांतरित, गैर-पता योग्य, मृत्यु अथवा अन्य कारणों के आधार पर पृथक श्रेणी में रखा गया है।उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन, दावा एवं आपत्ति प्रक्रिया, बीएलओ द्वारा किए गए सत्यापन कार्य तथा आगामी चरणों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ-साथ संबंधित अनुपस्थित, स्थानांतरित, गैर-पता योग्य, मृत्यु (एएसडीडी) श्रेणी की सूची भी निर्वाचन कार्यालयों तथा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि राजनीतिक दलों, बीएलए एवं आम नागरिकों को आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हुआ है, या किसी मतदाता को अपने नाम, पते अथवा अन्य विवरण में त्रुटि प्रतीत होती है, तो वह 30 अगस्त 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। इसके लिए प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 तथा प्रपत्र-8 निर्धारित घोषणा-पत्रों सहित संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के समक्ष जमा किए जा सकते हैं।उन्होंने बताया कि प्राप्त होने वाले सभी दावे एवं आपत्तियां प्रतिदिन संबंधित ईआरओ कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएंगी तथा उनका नियमानुसार निपटारा किया जाएगा। दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 तक पूरी की जाएगी तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।उपायुक्त आयुष सिन्हा ने यह भी बताया कि जिन मतदाताओं ने गणना प्रपत्र जमा कर दिए हैं, किंतु उनकी जानकारी का मिलान उपलब्ध अभिलेखों से नहीं हो पाया है अथवा जिन मामलों में तार्किक विसंगतियां पाई गई हैं, उन्हें बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी किए जाएंगे। ऐसे मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों में से आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेजों की जांच एवं सुनवाई ईआरओ अथवा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) द्वारा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी।उपायुक्त आयुष सिन्हा स्पष्ट किया कि यह संपूर्ण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और इसमें बीएलए, राजनीतिक दलों तथा स्थानीय स्तर पर किए गए सत्यापन का सहयोग लिया गया है। सभी संबंधित सूचनाएं निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं तथा मतदाता अपनी जानकारी ऑनलाइन भी जांच सकते हैं। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर 1950 तथा जिला स्तर पर स्थापित निर्वाचन सहायता केंद्रों के माध्यम से भी नागरिक आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, एसडीएम फरीदाबाद हनी बंसल, सीईओ जिला परिषद शिखा, संपदा अधिकारी (एचएसवीपी) नवीन कुमार, सीटीएम अंकित कुमार, बीजेपी से मनीष गुलाटी, अश्विनी गुलाटी, बीएलए-1 मनीष राघव, वेद प्रकाश और मुकेश शर्मा, सीपीएम पार्टी से वीरेंद्र सिंह डंगवाल, आईएनएलडी जीत सिंह डागर, बीएसपी से मनोज कुमार विनोद, बीएलए-1 कमल दत्त गौतम, मनोज सहित अन्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles