फरीदाबाद, राकेश देव।27वीं रविंदर फागना मिक्स कॉरपोरेट नाइट कप 2026, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। यह मैच बारासिंघा और द बॉडी जोन सेक्टर 49 के बीच खेला गया इस मैच बारासिंघा ने द बॉडी जोन सेक्टर 49 को 7 विकेट से हराया। यह मैच 20 ओवर का था। द बॉडी जोन सेक्टर 49 ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। द बॉडी जोन सेक्टर 49 की ओर बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 207 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंकित कुकरेजा ने 32 गेंदों में 5 चौके, 6 छक्कों की मदद से 66 रन, हरप्रीत सिंह ने 22 गेंदों में 5 चौके, 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए।बारासिंघा टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनोज देशवाल ने 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट, आशीष ममगई, राजीव सिंह ने 2-2 विकेट और नवीन कुमार ने 1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य पीछा करते हुए बारासिंघा टीम ने 18.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाकर जीत हासिल की वरुण कुमार ने 25 गेंद में 7 चौकों,4 छक्कों की मदद से 58 रन, पुनीत अरोड़ा ने 34 गेंद में 5 चौके की मदद से 55 रन बनाए। द बॉडी जॉन सेक्टर 49 की ओर से टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए। प्रमोद पॉल ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट, मुन्ना भड़ाना ने 1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच आशीष ममगई ओर फाइटर ऑफ़ द मैच अंकित कुकरेजा को घोषित किया गया।



