Sunday, June 28, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लंबित मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश, पोर्टल से हटें समाधान किए गए केस : डीसी आयुष सिन्हा

– आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समाधान शिविर के संबंध समीक्षा बैठक

फरीदाबाद, राकेश देव। हरियाणा सरकार में आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाधान शिविर पोर्टल पर आई शिकायतों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए।वीडियो कांफ्रेंस के उपरान्त डीसी आयुष सिन्हा ने ‘समाधान शिविर’ की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समयबद्ध निवारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की पेंडेंसी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी लंबित शिकायतों की एटीआर पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड हो जानी चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।समीक्षा के दौरान फरीदाबाद डीसी (उपायुक्त) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर बैठक कर सम्बंधित शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार समाधान शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बेहद गंभीर है और ‘फर्स्ट इन टाइम’ के सिद्धांत पर प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण किया जाए।उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर ऐसा हो, जिससे शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हो। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का समाधान हो चुका है, उन्हें संबंधित पोर्टल से समयबद्ध रूप से हटाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित मामलों के आंकड़ों में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक पेंडेंसी पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।समीक्षा बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles