फरीदाबाद, राकेश देव। ब्रिलिएंट मॉडर्न स्कूल पुरानी चुंगी पर प्रगति की ओर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए आवश्यकता अनुसार फ्री सामान बाँटा गया जिसमे डी० एस० पी० राजेश चेची और राजेश खटाना मुख्य अतिथि रहे। साथीगण ज्योति सिलानी पार्षद, लखन नम्बरदार, विनोद शर्मा ,बंसीलाल चन्देल, दीपक शाक्य व ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश सोलंकी मौजूद रहे। जिसमे ई रिक्शा, छड़ी, कान की मशीन, वॉकर, कमर बेल्ट घुटनो की बेल्ट, इत्यादि कई प्रकार के सामान वितरित किए और दिव्यांग और बुजुर्गो के चेहरे खिल उठे।



