Thursday, March 26, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सेक्टर 10 में नवरात्रों पर कपड़े वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

फरीदाबाद, राकेश देव । सेक्टर 10 में कपड़े वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस नवरात्रों पर्व पर शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा की नवरात्रि में सोमवार व शुक्रवार को व्रत करने से चन्द देव और गुरु शुक्र मज़बूत होते हैं।नवरात्रि पर कपड़े दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।वशिष्ठ ने कहाँ दान किसी भी प्रकार हो सकता हैं ।माँ दुर्गा की कृपा से प्रेरित होकर हर व्यक्ति को कुछ ना कुछ दान करना चाहिए मैं, इस शुभ अवसर पर जरूरतमंद लोगों के लिए कपड़ों का दान उत्तम दान माना जाता हैं। नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का ही नहीं, बल्कि सेवा, दया और मानवता का भी पर्व है। इस नवरात्रि से हमारा हिंदू नव वर्ष भी चालू होता है। हमारे किसान भाइयों की फसल भी इसी टाइम खेतों से घर में पहुंचती है।हमारे जो पेड़ है पतझड़ हो जाते है। इन्हीं दिनों में उन पर छोटी-छोटी व्याकुल पत्तियां भी आती हैं और हमारा यह नवरात्रि पर्व हमारे लिए बहुत महत्व है। इसमें हम कुछ भी शुभ काम करते हैं तो खुद ही इतना शुभ होता है क्योंकि इस टाइम हमारे घरों में हमारे देश में इतने शुभ दिन होते हर घर में माता रानी विराजमान होती हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए सब को बढ़ चढ़ सहयोग करना चाहिए। छोटा सा प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ी खुशी ला सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles