Monday, July 27, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

26 जुलाई को फतेहपुर बिल्लौच में लगेगा मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय उत्थान मेला : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

– मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय उत्थान 2.0 : मोबाइल ऐप एवं पोर्टल के संचालन संबंधी प्रक्रियाओं से अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कराया अवगत

– एडीसी ने लाभार्थी परिवारों की पूर्व काउंसलिंग, जागरूकता एवं अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

फरीदाबाद, राकेश देव। मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय उत्थान 2.0 के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले अंत्योदय मेलों की ऑपरेशनल तैयारियों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं के संबंध में बुधवार को चंडीगढ़ मुख्यालय से प्रदेश के सभी अतिरिक्त उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिला फरीदाबाद से अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के मोबाइल ऐप एवं पोर्टल का विस्तृत डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें लॉगिन प्रक्रिया, लाभार्थियों की खोज, विभिन्न योजनाओं में नामांकन, डेटा एंट्री तथा पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सुविधाओं और तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरान्त एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने 26 जुलाई 2026 को जिला फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लोच गांव में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय उत्थान मेला की तैयारियों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले की तैयारियां समयबद्ध एवं समन्वित रूप से पूरी की जाएं ताकि पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल, आवश्यक सामग्री, प्रचार-प्रसार एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी अभी से शुरू कर दें। 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं तथा उसी दिन आयोजन स्थल का संयुक्त निरीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 3 हजार पात्र लाभार्थी परिवारों की सूची संबंधित विभागों को उपलब्ध करा दी गई है। इन सभी परिवारों तक पहुंचकर पूर्व काउंसलिंग करना, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा मेले में भाग लेने के लिए प्रेरित करना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की काउंसलिंग टीमें गठित की जाएंगी, जो घर-घर जाकर, समूह बैठकों तथा अन्य माध्यमों से लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करेंगी।एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान प्रमुख बैंकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा पात्र लाभार्थियों के ऋण संबंधी आवेदनों की प्रक्रिया यथासंभव मौके पर ही प्रारंभ की जाए। इसके लिए बैंक अलग से सहायता डेस्क स्थापित करेंगे, ताकि योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी न हो।एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने सभी विभागों से उनके स्टाफ की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक लाभार्थी परिवार तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय मेला सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है। इसलिए सभी विभाग पूरी गंभीरता, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार को योजनाओं का लाभ मिल सके और जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहे।बैठक में बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, एचएचवीपी स्टेट अधिकारी नवीन कुमार, डीडीपीओ प्रामिन्द्र सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles