Monday, July 27, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

17 जुलाई को अटल ऑडिटोरियम में होगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

फरीदाबाद, राकेश देव। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई, 2026 को हरियाणा के जींद जिले में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण (लाइव) फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित अटल ऑडिटोरियम में ऑनलाइन माध्यम से प्रातः 10:00 बजे प्रदर्शित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, महापौर प्रवीण जोशी, फरीदाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया तथा पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार फरीदाबाद जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा चुकी हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles