Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डॉ सौरव शर्मा बने कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष

फरीदाबाद, राकेश देव। फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ सौरव शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह की स्वीकृति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की घोषणा की। इस 30 सदस्यीय कमेटी में सभी वर्गों को समायोजित करने का पूरा प्रयास किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने डॉ. सौरभ शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।कांग्रेस पार्टी द्वारा जल्द ही जिला स्तर के प्रकोष्ठों की घोषणा की जाएगी और जो कर्मठ व सक्रिय साथी रह गए है उन सभी को समायोजित किया जाएगा। अपनी नियुक्ति को लेकर डॉ सौरव शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक आभार जताते हुए कहा कि वो कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी उनको दी जाएगी, उसका पूरी ईमानदारी एवं तत्परता से पालन करेंगे। डॉ सौरव ने कहा कि प्रदेश एवं देश में कांग्रेस पार्टी मजबूती से वापसी करेगी और युवाओं के दम पर सत्ता की बागडोर संभालेगी। झूठ एवं पाखंड की बुनियाद पर टिकी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ज्यादा लंबी टिकने वाली नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles