फरीदाबाद, राकेश देव। उपायुक्त आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा सेक्टर-37 कि नवनिर्मित बिल्डिंग को स्टेट ऑफ द आर्ट बनने पर खुशी जताते हुए जिला शिकायत निवारण समिति, फरीदाबाद के सदस्य एवं सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन देवेन्द्र अग्रवाल देबू ने कहा कि नई इमारत विद्यार्थियों को एक बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगी। उन्होनें मुख्यमंत्री नायब सैनी, केन्द्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल,महापौर श्रीमती प्रवीण जोश बतरा,कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्यमंत्री राजेश नागर और उपायुक्त आयुष सिन्हा का धन्यवाद किया। उन्होनें कहा कि पिछले दिनों मनोहर लाल जी इस विद्यालय में अपनी पुरानी यादें ताजा करने आए थे क्योकि 1978-80 में फरीदाबाद के प्रचारक थे तो इसी स्कूल में लगने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में वह प्रचार के लिए आते थे। तब उन्होनें उनके समक्ष इस स्कूल की दशा सुधारने का अनुरोध किया था, मानो अब वो सपना पूरा होता दिख रहा है। देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि स्कूल की प्रस्तावित नई इमारत सुरक्षा, सुविधा और आधुनिक शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होनें कहा कि स्कूल भवन के डिजाइन में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित कक्षाएं, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल एवं अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से युक्त होगी। उन्होंने कहा कि इससे लगता है कि सरकार बच्चों के भविष्य को लेकर कितनी गंभीर है और शिक्षा से जुड़ी अधोसंरचना का विकास उनकी की प्राथमिकताओं में शामिल है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की नई इमारत विद्यार्थियों को एक बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगी- देवेन्द्र अग्रवाल



