Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गरीब जरूरतमंद स्कूली बच्चों को गर्म जर्सी वितरित की

स्कूल के पुराने दिन बुहत सही थे,दिलवाले दोस्त थे और गुरुजनों को सम्मान दिया जाता था-देवेन्द्र अग्रवाल

फरीदाबाद, राकेश देव। सराय ख्वाजा के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल के ही पूर्व छात्र रहे जिला शिकायत निवारण समिति सदस्य एवं सीएम विडों एमिनेंट पर्सन देवेन्द्र अग्रवाल(देबू भाई) ने लगभग 251 गरीब जरूरतमंद बच्चों को गर्म जर्सी वितरित की। इस मौके पर बुद्व प्रकाश तायल,दिनेश जी,कालू सेठ,शिव कुमार गर्ग,सचिन मंगला,सुशील यादव,मुकेश अग्रवाल,संजय अग्रवाल,जितेन्द्र गर्ग,संजीव कंसल,प्रधानाचार्य कैलाश व अध्यापिका रजनी भी उपस्थित थे। इस मौके पर देवेन्द्र अग्रवाल ने अपने स्कूल के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि स्कुल के पुराने दिन बहुत सही थे। दिलवाले दोस्त थे और गुरुजनों को सम्मान दिया जाता था। लेकिन आज नौजवान पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने की निहायत जरूरत है। आज समाज और हमारे परिवार बंटते जा रहे है जिसके कारण बच्चों पर सीधा असर नजर आने लगा है। पहले जहां बच्चे हर चीज को आपस में साझा करते थे परन्तु आज स्थिति यह आ गई है कि परिवार में दो बच्चे पर सभी को अलग अलग वस्तु हाथ में थमा दी जाती है जबकि परंपरा अनुसार एक वस्तु को साझा करने की आदत बच्चों में डालनी चाहिए। इससे बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा होते है। उन्होनें कहा कि आज हमारी स्कूली शिक्षा का रूप बिगड़ता जा रहा है। वह नीरज,उबाऊ और बोझिल होती जा रही है। जरूरत है बच्चों को शिक्षा आनंददायी तरीके से मिले। यह तभी संभव होगा जब हमारी अध्यापक बच्चों को वैकल्पिक तरीके से पढ़ाएं। इसमें स्वंय अध्यापकों को रचनात्मक बनना पड़ेगा और नए नए विकल्प खोजनें पडग़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles