Wednesday, August 12, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जिले में अधिकतम सोलर ऊर्जा क्षमता स्थापित करने वाले गांव को मिलेगा मॉडल सोलर विलेज का दर्जा : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

– एडीसी अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में मॉडल सोलर विलेज चयन को लेकर बैठक आयोजित

फरीदाबाद, राकेश देव।अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में मॉडल सोलर विलेज चयन प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है।उन्होंने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत जिला स्तर पर जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) का गठन किया गया है, जो योजना के क्रियान्वयन, निगरानी एवं समन्वय का कार्य कर रही है। जिस पर अधिकारियों ने अवगत कराया कि मॉडल सोलर विलेज के लिए निर्धारित कम्पटीशन पीरियड 1 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 तक रखा गया था। इस अवधि में चयनित गांवों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा विभिन्न सौर ऊर्जा योजनाओं के अंतर्गत स्थापित क्षमताओं का आकलन किया जाएगा।एडीसी अजंलि श्रोत्रिया ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सौर ऊर्जा योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाए तथा चयनित गांवों में अधिक से अधिक सोलर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया जाए।बैठक में सीईओ जिला परिषद शिखा, एसई अमित कम्बोज, पीओ, एनआरई गुलशन गिरधर, एक्सईएन एनआईटी उर्मिला, एक्सईएन (ई) अश्विनी गौड़ , एक्सईएन, डीएचबीवीएन सर्किल फरीदाबाद पंकज पंवार, एलडीएम ब्रजेश कुमार सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles