Monday, June 29, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि निभाएं सक्रिय भूमिका : डॉ. हनी बंसल

एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक : एसडीएम सह ई.आर.ओ.

फरीदाबाद, राकेश देव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत वीरवार को एसडीएम फरीदाबाद एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ), 89-फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में संबंधित विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य एसआईआर-2026 प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अभियान में आरडब्ल्यूए का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करना था।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम एवं ईआरओ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रक्रिया के माध्यम से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे तथा अपात्र प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है।एसडीएम ने आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर सत्यापन अभियान के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा किए जाने वाले सत्यापन कार्य में सहयोग मिलने से प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सकेगी। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। ऐसे में नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा सही जानकारी देने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में बैठकों, सूचना पट्टों, सोशल मीडिया समूहों एवं अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाएं। बैठक के दौरान उपस्थित आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों को एसआईआर-2026 की प्रक्रिया, समय-सीमा तथा विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। एसडीएम एवं ईआरओ ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसमें प्रत्येक नागरिक, सामाजिक संगठन तथा आरडब्ल्यूए की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे एसआईआर-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने और जानकारी के सत्यापन में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles