Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद, राकेश देव। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय एक्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के न्यायमूर्ति माननीय श्री दीपक सिब्बल के दिशा-निर्देशानुसार पूरे हरियाणा प्रदेश में प्रत्येक जिले में चेक बाउंस मामलों के निस्तारण हेतु स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया गया।इसी क्रम में जिला फरीदाबाद में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा चेयरमैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद माननीय श्री संदीप गर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आज जिला अदालत परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री जितेंद्र सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद की देखरेख में संपन्न हुआ।इस विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस से संबंधित कुल 1250 मामलों को सुनवाई हेतु रखा गया, जिनमें से 442 मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इन केसों में कुल रकम 1,83,70,250/- रुपए का समझौता हुआ सभी पक्षकार अपने-अपने मामलों के समाधान से संतुष्ट दिखाई दिए तथा खुशी-खुशी अपने घर लौटे।इस अवसर पर श्री जितेंद्र सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि लोक अदालत में होने वाले फैसलों के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय तक कोई अपील नहीं होती। साथ ही, पक्षकारों की कोर्ट फीस भी वापस कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का स्थायी समाधान होता है, जिससे लोगों के समय एवं धन की बचत होती है तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द भी बना रहता है।उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालतों का लाभ उठा कर अपने विवादों का समाधान करें|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles