Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डॉ. ब्रह्म दीप ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए गुणवत्ता सुधार के दिए दिशा-निर्देश – निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. ब्रह्म दीप ने सिविल अस्पताल और एफआरयू-II का किया निरीक्षण

फरीदाबाद, राकेश देव । हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. ब्रह्म दीप ने जिला फरीदाबाद का दौरा कर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की कार्यप्रणाली, क्रियान्वयन एवं निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल फरीदाबाद, सेक्टर-3 स्थित एफआरयू-II तथा एसडीसीएच बल्लभगढ़ का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

सिविल अस्पताल और एफआरयू-II का निरीक्षण करते हुए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. ब्रह्म दीप

सिविल अस्पताल फरीदाबाद में डॉ. ब्रह्म दीप ने आयुष्मान भारत योजना के तहत दी जा रही सुविधाओं, माइनर ऑपरेशन थिएटर, कैजुअल्टी तथा विभिन्न स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने व्यापक अनुभव के आधार पर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की आयुष्मान भारत योजना के तहत स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों को योजना का पूरा लाभ मिल सके।सेक्टर-3 स्थित एफआरयू-II के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सुविधा केंद्र का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक मरीजों का उपचार वहीं किया जाए, जिससे जिले की अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं पर पड़ने वाले भार को कम किया जा सके। उन्होंने वहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात करने के भी निर्देश दिए।एसडीसीएच बल्लभगढ़ के दौरे के दौरान डॉ. ब्रह्म दीप ने अस्पताल प्रबंधन को सक्रिय रूप से कार्य करने तथा वहां तैनात समस्त स्टाफ को बेहतर समन्वय के साथ मरीजों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीआरएचएसपी बल्लभगढ़ के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के साथ तालमेल बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत एवं पीएमजेएवाई योजना के तहत पात्र मरीजों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए कवरेज बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। डॉ. ब्रह्म दीप ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles