Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बड़खल रोजगार मेले में 114 युवा शॉर्टलिस्ट, 135 अभ्यर्थियों ने लिया भाग : योगेश कुमार

– पीएम इंटर्नशिप स्कीम और स्किल डेवलपमेंट की युवाओं को दी गई विस्तृत जानकारी

– उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में बड़खल में सफल रोजगार मेले का आयोजन

फरीदाबाद, राकेश देव ।मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में मण्डल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद द्वारा उप-मण्डल रोजगार कार्यालय, बड़खल में एक रोजगार मेला का सफल आयोजन किया गया। जिसमें 135 रोजगार के इच्छुक प्रार्थियों ने भाग लिया। मेले में कौशल प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए एटीडीसी फरीदाबाद, टेक महिंद्रा, हत्तीच पोद्दार वुड वर्ड इंस्टीट्यूट द्वारा युवाओं को मार्गदर्शन दिया गया। निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं, जैसे मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन, शाही एक्सपोर्ट्स, अल्पाइन अप्पेअर्ल्स, मैक्डोनाल्ड आदि द्वारा मौके पर ही 114 प्रार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।सहायक रोजगार अधिकारी डॉ नेहा सिंह द्वारा मेले मे भाग लेने वाले प्रार्थियों को स्किल डेवलोपमेन्ट को प्राथमिकता देते हुए रोजगार संबंधित विभिन्न जानकारियॉ प्री जॉब फेयर काउन्सलिंग के रूप में दी गई। साथ ही पीएम इंटर्नशिप स्कीम के बारे में जागरूक करते हुए युवाओं को पीएमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण कर इंटर्नशिप का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। मेले के सफल आयोजन में उप-मंडल रोजगार कार्यालय, बडखल तथा मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद की टीम का निष्ठापूर्ण कर्तव्य निर्वहन सराहनीय रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles