Sunday, September 20, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा

– 11 मई को सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में होगा भव्य “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” आयोजन

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ से और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से जुड़ेंगे लाइव, जिले में होगा भव्य आयोजन

– मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” तैयारियों की समीक्षा

फरीदाबाद, राकेश देव। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि आगामी 11 मई को भव्य तरीके से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जाए। इसे लेकर जिला स्तर पर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में यह आयोजन सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न संस्थाओं के सदस्य भाग लेंगे। इसके अलावा धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं अन्य आध्यात्मिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान प्रधानमंत्री गुजरात के सोमनाथ से देशवासियों को संबोधित करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से लाइव जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरवशाली विरासत के प्रति लोगों में जागरूकता एवं सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। समीक्षा बैठक में बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, डीसीपी उषा कुंडू, सीटीएम अंकित कुमार, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles