गांव चीरसी, दयालपुर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को जागरूक किया गया
फरीदाबाद, राकेश देव। हरियाणा सरकार के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार अभियान के अंतर्गत गत सायं जिले के विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभाग की सूचीबद्द भजन मंडलियों ने गांव चीरसी, दयालपुर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।भजन मंडली के कलाकारों ने पारंपरिक लोक धुनों और प्रेरणादायक गीतों के जरिए प्रदेश और केंद्र सरकार की महिला हितेषी योजनाओं को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की महिला हितेषी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब तक योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचेगी, तब तक महिलाओं के विकास की अवधारणा पूर्ण नहीं हो सकती।उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने यह भी बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए पारंपरिक और आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए महिलाओं हितों से जुड़ी सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही हैं, ताकि प्रत्येक पात्र महिला तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके।हरियाणा सरकार के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार अभियान के अंतर्गत गत सायं जिले के विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभाग की सूचीबद्द भजन मंडलियों ने गांव चीरसी, दयालपुर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।भजन मंडली के कलाकारों ने पारंपरिक लोक धुनों और प्रेरणादायक गीतों के जरिए प्रदेश और केंद्र सरकार की महिला हितेषी योजनाओं को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की महिला हितेषी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब तक योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचेगी, तब तक महिलाओं के विकास की अवधारणा पूर्ण नहीं हो सकती।उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने यह भी बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए पारंपरिक और आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए महिलाओं हितों से जुड़ी सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही हैं, ताकि प्रत्येक पात्र महिला तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके।



