Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी: मेयर प्रवीण बत्रा जोशी

मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने दिखाई हरी झंडी, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत फरीदाबाद में भव्य स्कूटी रैली का आयोजन

नारी ही राष्ट्र की आधारशिला, उनके सशक्त होने से देश होगा मजबूत

फरीदाबाद, राकेश देव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी महिलाओं के हित में लगातार निर्णय लेकर महिलाओं को अधिकार देने के साथ उन्हें सशक्त बना रहे हैं। यह जानकारी देते हुए नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया भी मौजूद रही।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत आयोजित स्कूटी रैली नेहरू कॉलेज से शुरू होकर जगन्नाथ मंदिर, सनफ्लैग चौक, सेक्टर-15 मार्केट, बी.पी.टी.पी रोड, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, कोर्ट कॉम्प्लेक्स (सेक्टर-12) तथा पुलिस स्टेशन सेक्टर-12 से होते हुए निर्धारित रूट पर संचालित किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग में प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और नागरिकों ने भी रैली का स्वागत किया। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से देश की आधी आबादी को उनका पूरा हक देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि जिस ऐतिहासिक पल और अधिकार का देश की महिलाओं को लंबे समय से इंतजार था, वह समय अब आ गया है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% (या एक-तिहाई) सीटें आरक्षित की गई हैं। इस प्रावधान से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूती मिलेगी। आगामी 16, 17 और 18 तारीख को इस अधिनियम के पारित होने के साथ ही देश की राजनीति और समाज में महिलाओं की भागीदारी का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त उपस्थिति प्रदान करेगी और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और मजबूत करेगी। नारी ही राष्ट्र की आधारशिला, उनके सशक्त होने से देश होगा मजबूत: मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि नारी ही किसी भी राष्ट्र की वास्तविक आधारशिला होती है और उनके सशक्त होने से ही देश का समग्र विकास संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से देश की महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी मिलेगी, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और नेतृत्व के लिए प्रेरित करेगा, जिससे वे समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। उन्होंने कहा कि देश की हर बेटी अब न केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग होगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर लिए जाने वाले ऐतिहासिक निर्णयों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर पाएगी। उन्होंने इसे एक नए भारत की पहचान बताते हुए कहा कि यह पहल देश के भविष्य को और अधिक सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित स्कूटी रैली और उसमें शामिल सभी बहनों, छात्राओं, कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा की टीम के उत्साह की सराहना की। विशेष रूप से स्थानीय नेतृत्व के प्रयासों को भी उन्होंने सराहा, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद शिखा, फरीदाबाद एसडीएम हनी बंसल, सीडीपीओ मिनाक्षी चौधरी, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, कॉलेज प्रिंसिपल रितिका गुप्ता सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles