Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद, राकेश देव। ‌ मौसम का मिजाज बदलने के बावजूद भी आगामी 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए ‌ जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद ने ‌ दूसरे दिन भी प्रचार- प्रसार का अपना अभियान जारी रखा। इस अभियान में इंटक के‌ नेता ‌ हुकम चंद बेनीवाल, ‌ बैंक यूनियन के कृपाराम शर्मा, ‌ सर्व कर्मचारी संघ के मुकेश बेनीवाल,सीटू के कामरेड शिव प्रसाद ने भाग लिया। ‌ जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद के कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने ‌‌ विभिन्न उद्योगों के श्रमिक नेताओं को चारों ‌लेबर कोड्स के लागू होने से ‌ श्रमिकों को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‌ केंद्र सरकार ट्रेड यूनियनों को कमजोर करने के इरादे से ऐसा कर रही है। इनके अमल में आने के बाद यूनियन बनाने और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने का अधिकार समाप्त हो जाएगा। ‌ श्रम को धर्म कहकर अधिकार नहीं मानते हुए सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है। यह श्रमिक संगठनों की सामूहिक सौदेबाजी को खत्म करने फैक्ट्री में श्रम विभाग के द्वारा निरीक्षण और अनुपालन आदि से छुटकारे के लिए किया जा रहा है। जो पूर्ण रूप से श्रमिक विरोधी है। देश के संविधान द्वारा प्रदत्त स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा, मौलिक अधिकारों और राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों की भी अवहेलना हो‌ रही है।‌इन ‌ श्रम संहिताओं से नियमित रोजगार समाप्त हो जाएगा। फिक्स टर्म एंप्लॉयमेंट की ‌ प्रणाली अपनाई जाएगी। जिसमें मजदूरों को ‌ किसी भी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा प्राप्त नहीं होगी। ‌ सरकार सार्वजनिक क्षेत्रों के ‌ आकार को घटा रही है।‌ जबकि प्राइवेट कंपनियों के दायरे को बढ़ावा दिया जा रहा है। ‌ इन कंपनियों की ‌ काम की गुणवत्ता की ‌ गारंटी नहीं है।‌ सरकारी विभागों में खाली पद रिक्त हैं। उन पर नियमित भर्ती नहीं हो रही है। जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल ने आज श्रम विभाग में ‌ हड़ताल के पम्पलेट वितरित किए।‌ मैराथन इंडिया और गुड ईयर में मीटिंग ली। नेताओं ने सभी कारखानों में नियमित श्रमिकों की ‌ घटती संख्या पर ‌ चिंता व्यक्त की।‌ उन्होंने कहा कि हर कारखाने में ठेके के वर्करों की संख्या ‌ पक्के वर्करों से ‌ बहुत ज्यादा है। ‌ ऐसा मैनेजमेंट अपने मुनाफे के लिए करती है। ताकि उन्हें ‌ कच्चे ‌ श्रमिको को ‌ अधिक सुविधाएं प्रदान नहीं करनी पड़े। ‌ और उसका उत्पादन बढ़ता रहे। जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल ने सभी श्रमिक नेताओं को 12 फरवरी को हड़ताल के दिन बीके नगर निगम चौक पर होने वाली विशाल सभा में भाग लेने का भी आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles