फरीदाबाद, राकेश देव। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर भारत विकास परिषद, नारायण शाखा द्वारा कवि संगोष्ठी 3 (तृतीय) का भव्य आयोजन रचना शाला स्टूडियो, सेक्टर–37, फरीदाबाद में किया गया। कवि संगोष्ठी में नारायण शाखा सहित परिषद की विभिन्न शाखाओं तथा बाहर से पधारे साहित्यकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद जी के स्मरण के साथ हुआ। सभी कवियों ने भावपूर्ण एवं सरस काव्य पाठ प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से बाल कवयित्री नमिता दुग्गल एवं ताशी मोहन श्रीवास्तव (कक्षा 6) की रचनाओं ने सभी का मन मोह लिया।डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं विचारों पर संक्षिप्त किंतु प्रेरणादायक उद्बोधन प्रस्तुत कर श्रोताओं का हृदय जीत लिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में गिटार वादक रितेश रावत ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का समापन सभी सहभागियों को सम्मान पत्र प्रदान कर किया गया। शाखा अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने सभी कवियों, कलाकारों, अतिथियों एवं श्रोताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजीव पाबरेजा (शाखा संरक्षक), लोकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, राम, मूर्ति अग्रवाल, मधु अग्रवाल, विनय पाराशर, ममता पाराशर, गीता राजरीवाल, अनुभा रेड्डी, रमेश गोयल, विनीत गुप्ता, प्रणव वर्मा, जूही वर्मा एवं अतुल गोयल।रचना गोयल एवं हेमंत राणा ने प्रभावशाली मंच संचालन कर कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की। इस मौके पर कवि एवं प्रतिभागी उपस्थित थे जिनमें फरीदाबाद से विनोद धीमान, ,रमेश गोयल, हेमंत राणा, रचना गोयल, डॉ. वंदना श्रीवास्तव, प्रमोद वर्मा,सरिता सिंह,नमिता दुग्गल;बाल कवयित्री, डॉ. गरिमा भाटी, कुसुम रानी सिंघल, सुरेखा जैन , अनिल अग्रवाल,रितेश रावत , गाजियाबाद से अनिल कपूर, नोएडा से ताशी मोहन श्रीवास्तव;बाल कवयित्री,वंदना श्रीवास्तव, दिल्ली से शरत चंद्र और गुरुग्राम से करण वलिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कवि संगोष्ठी (तृतीय)3 का भव्य आयोजन



