फरीदाबाद, राकेश देव । स्पेशल अचीवर्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विश्व दिव्यांग सप्ताह के अवसर पर रीढ़ की हड्डी की चोट की रोकथाम को लेकर व्हीलचेयर जागरूकता रैली का आयोजन के.एल मेहता दयानन्द पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल एनएच-1 पर किया गया। इस मौके पर स्पेशल अचीवर्स की फांऊडर चेयरपर्सन कु0. माधवी हंस,मैनेजिंग ट्रस्टी पंकज हंस व ट्रस्टी टेकचन्द नन्द्राजोग(टोनी पहलवान) ने गणमान्य अतिथियों जिसमें महापौर श्रीमति प्रवीण बतरा जोशी,विधायक सतीश फागना के सुपुत्र तरूण फागना,डॉ. एच. एस. छाबड़ा निदेशक, विभाग — स्पाइन एवं पुनर्वास केंद्र, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट, डॉ. शानू श्रीवास्तव सीनियर साइकोलॉजिस्ट, एक्शन बालाजी हॉस्पिटल एवं फाउंडर ट्रस्टी एवं चेयरपर्सन, सपोर्ट फ़ाउंडेशन,पार्षद हरिकिशन गिरोटी,पार्षद सरदार जसवंत सिंह,पार्षद मनोज नासवा का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर व स्मृ़ति चिन्ह्र देकर स्वागत किया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों द्वारा जागरूकता रैली को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डॉ. एच. एस. छाबड़ा ने कहा कि यह मेरे लिए फऱीदाबाद में आयोजित प्रेरणादायक व्हीलचेयर रैली में भाग लेना एक सम्मान की बात है। यह आयोजन सिर्फ़ एक मार्च नहीं है; यह एक साहसिक घोषणा है — कि गतिशीलता, सम्मान और समान अवसर प्रत्येक मानव का अधिकार हैं। विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों, आयोजकों और समावेशन के साथी योद्धाओं की उपस्थिति एक स्पष्ट संदेश देती है: सुलभता कोई विकल्प नहीं, आवश्यकता है; और समावेशन कोई दान नहीं, न्याय है। मैं इस अवसर पर स्पेशल अचीवर्स और इसकी संस्थापक माधवी हंस के अथक प्रयासों की सराहना करना चाहता हूँ। उनके नेतृत्व में यह संगठन आशा का प्रकाशस्तंभ बन गया है — विकलांग व्यक्तियों का मार्गदर्शन करना, उन्हें सहयोग देना, उनकी सफलता की कहानियाँ साझा करना और उन्हें सम्मानजनक एवं पूर्ण जीवन जीने में सक्षम बनाना। उन्होनें कहा कि ऐसे आयोजनों का महत्व केवल पहियों से नहीं है; यह हौसले से है — समानता के लिए खड़े होने का हौसला, बाधाओं को तोडऩे का हौसला, और एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प जहाँ कोई भी पीछे न छूटे। कु0. माधवी हंस ने कहा कि वर्षों से स्पाइनल-कोर्ड इंजरी और शारीरिक चुनौतियों का सामना कर रहे व्यक्तियों के साथ कार्य करते हुए, मैंने अनगिनत उदाहरण देखे हैं—साहस के, दृढ़ता के और अटूट आशा के। उन्हें — और उन्हें मिलना भी चाहिए — सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर: सार्वजनिक स्थलों तक पहुँच, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन, और सामाजिक सम्मान। पंकज हंस और टेकचन्द नन्द्राजोग ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि दिव्यांग लोगों के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए ताकि उनका जीवन बहूतर और आमजन की तरह सामान्य हो सके। इस अवसर पर केशव कुमार जी – व्हीलचेयर यूजर है जोकि एक्शन बालाजी हॉस्पिटल में व्हीलचेयर स्किल्स सिखाते है ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। व्हीलचेयर डांस परफॉर्मर नव उत्थान ग्रुप संस्थापक चेतन उपाध्याय, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह व शिवम की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। नव उत्थान ग्रुप की संस्थापक चेतना उपाध्याय और उनकी टीम ने भी कार्यक्रम में बढ चढक़र भाग लिया।
स्पेशल अचीवर्स चैरिटेबल ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा रीढ़ की हड्डी की चोट की रोकथाम और जागरूकता रैली का आयोजन



