Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद, राकेश देव। सृजनिका, रचना संसार “द क्रिएटिव वर्ल्ड” ,कला , साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित संस्था ने 18 जनवरी 2026 को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमें संस्था की अध्यक्ष ऋतु अस्थाना ‘रूही’ फ़रीदाबादी ने पत्रकारों का स्वागत-सत्कार एवं अभिनंदन किया। माँ सरस्वती की अराधना के बाद अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने संस्था के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया सृजनिका का जन्म 28 अक्टूबर, 2025 को हुआ है और अब तक संस्था लगातार तीन सफ़ल‌ कार्यक्रम(गीत, ग़ज़ल, कहानी)करा चुकी है। आगे उन्होंने कहा कि संस्था युवाओं और महिलाओं को उनकी हर कला के लिए न केवल मंच प्रदान करेगी बल्कि समय-समय पर उन्हें सिखाने के लिए वर्कशॉप भी लगाएगी। वार्ता के बाद कुछ काव्य-प्रस्तुतियां भी हुईं। मंच पर संस्था के कोषाध्यक्ष मुकुल अस्थाना एवं कार्यकारिणी सदस्य मनोज माथुर मौजूद रहे। दर्शकगण भी मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन के बाद जलपान के साथ सभा समाप्त हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles