फरीदाबाद, राकेश देव।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 100वां स्थापना दिवस फरीदाबाद में बहुत धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के जिला कार्यालय मार्केट नंबर 1 फरीदाबाद में हुए समारोह की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कामरेड सुशीला सरगम और कामरेड तरसेम सिंह ने किया। पार्टी के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह इस समारोह में उपस्थित रहे और अपना विचार व्यक्त किया। दूसरे वक्ता पार्टी के जिला सचिव बेचू गिरी थे। दोनों वक्ताओं ने पार्टी के 100 साल के दरमियान कुर्बानियां और संघर्षों को रेखांकित किया तथा आज के हालात में कम्युनिस्ट आंदोलन के सार्थकता पर प्रकाश डाला। जिला पार्टी ने इस अवसर पर अपने 15 वरिष्ठतम साथियों को सम्मानित किया जो लगभग 40 साल से ज्यादा पार्टी में काम कर रहे हैं और जिनकी आयु 70 साल या 70 साल से ज्यादा है। इस समारोह में पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत किया।



