Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद, राकेश देवभाजपा के युवा कार्यकर्ता हर्ष चौधरी अनखीर को पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा का मेवला मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । पार्टी के प्रति समर्पण व निष्ठा तथा जुझारू व संघर्षशील व्यक्तित्व के कारण ही युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेन्द्र शर्मा जी व पार्टी के फरीदाबाद जिला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल जी के दिशा निर्देश अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सचिन ठाकुर ने मेवला मंडल अध्यक्ष की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हर्ष चौधरी अनख़ीर को सौंपी है । अनख़ीर गाँव निवासी हर्ष चौधरी क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी रहे स्वर्गीय चौ रामकिशन बिधूड़ी जी के पौत्र है तथा पिछले काफी समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है । श्री चौधरी ने पार्टी की प्रत्येक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया है । हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा , विधानसभा , स्थानीय निकाय चुनाव सहित पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान में भी हर्ष चौधरी की भूमिका उल्लेखनीय रही है । हर्ष चौधरी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार पार्टी की नीतियों पर चलते हुए भाजपा सरकार की जन कल्याण कारी नीतियों व योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य बा खूबी कर रहे है । हर्ष चौधरी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखाओं के नियमित सदस्य रहे है व संघ की पत्रिका म्हारा देश म्हारी माटी के आजीवन सदस्य है ।युवा भाजपा नेता हर्ष चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे जो यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरी मेहनत , समर्पण व निष्ठा के साथ निभाऊँगा व पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाकर बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करूँगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles