फरीदाबाद, राकेश देव।27 वें रविंदर फागना मिक्स कॉरपोरेट डे कप 2026, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद में खेला गया।यह मैच बारासिंघा ओर जे एस डी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जे एस डी क्रिकेट क्लब ने बारासिंघा टीम को 5 विकेट से हराया। यह मैच 20 ओवर का था बारासिंघा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया बारासिंघा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। बारासिंघा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वरुण कुमार ने 42 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 72 रन, दक्ष ने 30 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। जे एस डी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषि हरसाना ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट, मिथिलेश और गौरव चौधरी ने 1–1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जे एस डी क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाकर जीत हासिल की जे एस डी क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सनी शर्मा ने 43 गेंदों में 14 चौके 2 छक्कों की मदद से 84 रन, समीर खान ने 24 गेंदों में 10 चौक की मदद से 45 रन बनाए। बारासिंघा टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजीव सिंह ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट, दक्ष, शैलेश गोयल और आशीष ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच सनी शर्मा और फाइटर ऑफ द मैच दक्ष चौधरी को घोषित किया गया।



