Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हड़ताल में हजारों मजदूर कर्मचारी लेंगे भाग काम काज होगा प्रभावित:- नरेश शास्त्री

मोटरसाइकिल जथ्थे का विभागों में गर्म जोशी से  मालाओं से स्वागत उत्साहित कर्मचारी सफल होगी हड़ताल की गारंटी नरेश शास्त्री

फरीदाबाद, राकेश देव। हड़ताल की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने दर्जनों विभागों व शहर के मुख्य बाजारो में निकाला मोटरसाइकिल जलूस , कर्मचारियों, मजदूरों सहित दुकानदारो, रेहड़ी,पटरी व आम जनता से राष्ट्रीय व्यापी आम हड़ताल में शामिल होने की अपील। मोटरसाइकिल जुलूस का नेतृत्व कर रहे नेताओं का विभाग के कर्मचारी कार्यकर्ता और नेताओं में कुल मलाई पहनकर गर्म जोशी से स्वागत किया और होने वाली हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी भरोसा दिलाया। कर्मचारियों में हड़ताल को लेकर गर्म जोशी और तैयारी को देखकर लगता है की हड़ताल में हजारों कर्मचारी मजदूर हिस्सा लेंगे और कामकाज बंद करेंगे। मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ एन. आई. टी. स्थित  दशहरा ग्राउंड से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने झंडा दिखाकर किया इसके बाद जब था बादशाह खान अस्पताल नगर निगम मुख्यालय बड़खल तहसील nh1 मार्केट से होते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 22 , 23 सेक्टर व  बिजली वितरण निगम कार्यालय से सेक्टर 55 चौक पर आम जनता मजदूरो में पर्चे बांट कर हड़ताल का प्रचार किया। इसके बाद मोटरसाइकिल जब था देवीलाल पार्क होते हुए रोडवेज परिषद बल्लमगढ़ नगर निगम कार्यालय एवं मार्केट होते हुए सेक्टर में 7, 8, 9, 11 व 12 सेक्टर से होकर जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और जमकर नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की उसके बाद हुडा कार्यालय एवं सिंचाई विभाग कार्यालय में मीटिंग की सभी विभागों ने मोटरसाइकिल जुलूस का फूल माला पहनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। जत्थे का नेतृत्व  सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के इलाहाबाद जिला प्रधान करतार सिंह जागलान जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर वरिष्ठ प्रधान जगदीश जिला कोषाध्यक्ष जयपाल राठी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा कि राज्य उपाध्यक्ष कमला राज्य सचिव अनूप चंडालिया जिला प्रधान दलित बहुत जिला सचिव अनिल चंडालिया नपा कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष चौटाला सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुड़िया वाटर सप्लाई यूनियन के नेता देवी चरण शर्मा बेलदार यूनियन के नेता हेमवती नंदन इलेक्ट्रीशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा सहित दर्जनों विभागों के सैकड़ो नेता शामिल रहे।सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि ट्रेड यूनियन काउंसिल के फैसले अनुसार सभी विभागों एवं उद्योगों के मजदूर नगर निगम कार्यालय के समीप बी के चौक पर सभा करेंगे और एक विशाल जुलूस निकालेगे।ये हैं मांगे:-निजीकरण पर रोक नियमित रोजगार। राज्य की बढ़ती जनसंख्या एवं कार्य के अनुपात में सभी विभागों में सफाई/सीवर कर्म0 व तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी तथा शिक्षकों की नई स्थायी पोस्ट स्वीकृत की जाएं, नियमित भर्तियां के लिए आवश्यक बजट का प्रबंध किया जाए।सभी सरकारी अर्ध सरकारी निगम बोर्ड कॉरपोरेशन यूनिवर्सिटीज अथॉरिटीज में लगे दैनिक वेतन भोगी पार्ट टाइम हरियाणा कौशल रोजगार व विभिन्न प्रकार के ठेकों में लगे सभी कच्चे सफाई/सीवर कर्म0 व तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तथा शिक्षकों  को बिना सर 2 साल की नियति कारण पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए। व सेवा-सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बजट आवंटित किया जाए। ब्लैकलॉग को पूरा करने के लिए विशेष भर्ती अभियान (स्पेशल ड्राइव) चलाई जाए। आवश्यक बजट का प्रबंध किया जाए। हरियाणा का अलग आठवां वेतन आयोग गठित किया जाए। साथ ही HRA को बढ़ाकर क्रमशः 10%, 20% एवं 30% किया जाए तथा कर्मचारियों को 5 हजार रुपए प्रति माह अंतरिम राहत देने के लिए बजट सुनिश्चित किया जाए।सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में वृद्धि। 65, 70 एवं 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पेंशन वृद्धि में वृद्धि की जाए तथा पेंशन काॅम्यूटेशन पर ब्याज दर कम की जाए तथा कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष में की जाए उक्त मांग को पूरा करने के लिए बजट में स्पेशल प्रावधान किया जाए ।आश्रितों की मेडिकल सुविधाओं में आय-सीमा की शर्त समाप्त की जाए।अभिभावकों की 42 हजार रुपए वार्षिक आय की शर्त हटाई जाए । तथा इसके लिए आवश्यक बजट आवंटित किया जाए।एलटीसी का बकाया बजट जारी किया जाए। वर्ष 2020–2023 एवं वर्तमान ब्लॉक ईयर का एलटीसी बजट तीन वर्ष होने के कारण 75% सभी कर्मचारियों को जरूरत अनुसार बजट में. प्रबंध किया जाए।वेतन- लंबे समय से पार्ट 2 अनुबंध एवं अन्य कच्चे कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी पर लगी रोक हटाकर वेतन में बढ़ोतरी की जाए। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सफाई कर्मचारी व सीवर कर्मचारियों को ₹2100 देने की घोषणा को सभी सरकारी और सरकारी निगम बोर्ड कॉर्पोरेशन यूनिवर्सिटीज पालिका, परिषद नगर निगम एवं ग्रामीण सफाई व सीवर कर्मचारियों पर घोषणा की तिथि से लागू करने के लिए  बजट का प्रावधान करो।वेतन विसंक्तियां दूर करो। सरकार में कर्मचारियों के साथ  हुए फैसले को लागू करने के लिए बजट में आवंटित करो।कर्मचारियोअधिकारी शिक्षकों को विभाग द्वारा दिए जाने वाले ऋणों की राशि बढ़ाओ ब्याज दर कम करो तथा बजट आवर्तित करो।आयकर की सीमा 4 लाख से बढ़कर 5 लाख की जाए भत्तों को आय में  शामिल न किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles