Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

स्व.अश्वनी कुमार मिन्ना जी की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ नागरिक सेवा मंच सेक्टर-19 ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

स्व.अश्वनी कुमार मिन्ना जी ने प्रेम, सहयोग, विश्वास और सम्मान जैसे गुणों के कारण जीवन भर परायों को अपना बनाया: सेवादार टोनी पहलवान

स्व.अश्विनी कुमार चोपड़ा ने ईमानदार और बेखौफ लेखन किया, जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती: प्रधान सुनील कुमार

फरीदाबाद, राकेश देव । वरिष्ठ नागरिक सेवा मंच सेक्टर-19 फरीदाबाद के तत्वावधान में सामुदायिक भवन, सेक्टर-19 फरीदाबाद में स्वर्गीय अश्वनी कुमार मिन्ना जी की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान एवं भावनात्मक वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय निवासियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।सेवादार टोनी पहलवान जी ने स्वर्गीय अश्वनी कुमार मिन्ना जी के सामाजिक योगदान, सरल व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में सदैव जनहित और सामाजिक एकता को प्राथमिकता दी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अश्विनी जी एक संपादक और सांसद के रूप में दलगत राजनीति से ऊपर रहे और सभी दिग्गज नेताओं के प्रिय बने रहे। प्रेम, सहयोग, विश्वास और सम्मान जैसे गुणों के कारण उन्होंने जीवन भर परायों को अपना बनाया।रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 19 फरीदाबाद के प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि पुण्यतिथि जैसे अवसर हमें महान व्यक्तित्वों के विचारों को आत्मसात करने और समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया। उन्होनें कहा कि स्व.अश्विनी कुमार चोपड़ा अपने दादा अमर शहीद लाला जगत नारायण जी और पिता अमर शहीद रोमेश चन्द्र जी के पदचिन्हों पर चलते हुए उन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए ईमानदार और बेखौफ लेखन किया, जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है। अपनी कलम से सत्ता तक लोगों की आवाज पहुंचाने साथ साथ राजनीति की ओर रुख किया और 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की टिकट पर करनाल संसदीय क्षेत्र से भारी मतों से जीत दर्ज की। अश्विनी जी एक संपादक और सांसद के रूप में दलगत राजनीति से ऊपर रहे और सभी दिग्गज नेताओं के प्रिय बने रहे। प्रेम, सहयोग, विश्वास और सम्मान जैसे गुणों के कारण उन्होंने जीवन भर परायों को अपना बनाया।इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे और सभी ने स्वर्गीय अश्वनी कुमार मिन्ना जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सेवा मंच सेक्टर 19 फरीदाबाद जे एम शर्मा ( प्रधान ) , भगवान दास गेरा (सचिव) ,सुनील कुमार (प्रधान आरडब्ल्यूए ),अजय नरवत (सचिव आरडब्ल्यूए ्र ) ,टोनी पहलवान सेवादार ,जगदीश गुप्ता ,सुरेंद्र धवन ,वीरेंद्र कुवात्रा ,यशपाल खुराना ,धर्मचंद थरेजा , विजय विरमानी, राजेंद्र मिगलानी, महेंद्र डोगरा ,सुरेश पंजाबी ,कृष्ण बंसल सहित हजारों की संख्या गणमांय लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles