Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम

फरीदाबाद, राकेश देव। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में मिनी सचिवालय, सेक्टर-12 स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में सुशासन को बढ़ावा देने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला न्यायवादी श्री सत्येंद्र कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रभावी विधिक सेवाओं के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उनके योगदान की सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सराहना की गई।यह कार्यक्रम सुशासन के मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा लोकसेवकों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles