Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सरकार ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की खामियों को दूर करें – सुनील खटाना

फरीदाबाद, राकेश देव। एचएसईबी वर्कर्स एसोसिएशन 292 के राज्य प्रधान श्री सुनील खटाना ने अपनी केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई ट्रांसफर पॉलिसी की खामियों से मैनेजमेंट को अवगत कराया जिसमे श्री सुनील खटाना ने कहा कि सरकार ने जो तबादला नीति बनाई है। वह बिजली निगम में कार्यरत कर्मचारियों के कार्य के अनुरूप नहीं है क्योंकि बिजली निगम एक आपातकालीन सेवाओं का विभाग है।जिसमे दिन रात निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का कार्य किया जाता यह कार्य बहुत ही जोखिम पूर्ण होता जिसके कारण आए दिनों प्रदेश का कर्मचारी कही ना कही दुर्घटना का शिकार होता रहता है इसके बावजूद वह निरंतर अपने कार्य को अंजाम देता है उसे अपनी लाइनों का ज्ञान होता है जिसके कारण वह लाइनों में फॉल्ट आते ही शीघ्र उन्हें चालू करा देता है क्योंकि उसे अपने क्षेत्र की पूरी जानकारी होती है। ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने से पूर्व सरकार यह सुनिश्चित करे कि ट्रांसफर पॉलिसी में कार्यरत कर्मचारियों को उनके वर्तमान सर्कल के अंदर ही बदला जाए ताकि वह समय पर तनाव रहित रहकर अपने कार्य को कर सके क्योंकि बिजली निगम में जल्दबाजी दुर्घटना को बढ़ावा देती हैं पूर्व में इसी आधार पर जो कर्मचारी जिस कार्यालय में शुरू में लगता था।वहीं से अपनी संपूर्ण सेवा पूरी कर सेवानिवृत हो जाता था तकनीकी कार्य में अनुभव का अहम योगदान होता है इस लिए सरकार जल्दबाजी में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू ना करें इस पर पुनर्विचार करें।

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles