Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

श्री महावीर मंदिर महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद मेंं बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह


फरीदाबाद, राकेश देव।श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट (रजि0) फरीदाबाद(प्राचीन हनुमान मंदिर) द्वारा श्री महावीर मंदिर महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद मेंं बड़े धूमधाम से संपन्न कराया गया तुलसी विवाह। इससे पहले सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग(टोनी पहलवान),सतपाल चौधरी,टीटू मटके वाला,कृष्णदत्त शर्मा, स्पेशल एचीवर्स की फाऊडंर चेयरपर्सन माधवी हंस,चरण सिंह सैनी,योगेश चावला,किशन शर्मा,अनिल गुप्ता एडवोकेट सचिव,अनिल वर्मा,रमेश चौधरी,धीरज वधवा,सुनील कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष,पिटूं सैनी,राजेश तनेजा,कमल नन्द्राजोग,विनोद कुमार,प्रेमवीर सिंह राहत,पवन अरोड़ा,पंडित धीरज शास्त्री, समस्त गुरूद्वारा महावीर नगर  महिला मंडल द्वारा बारात निकाली गई जो पूरे महावीर नगर घूमते हुए वापिस मंदिर में पहुंची जहां बारात का  भव्य स्वागत किया गया।


श्री महावीर मंदिर महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद मेंं तुलसी विवाह संपन्न कराते सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग(टोनी पहलवान), पंडित धीरज शास्त्री व अन्य भक्त

फिर शालीग्राम ठाकुर जी व तुलसी महारानी जी का विवाह सात फेरों से पूरे विधि विधान से सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग (टोनी पहलवान) व अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में करवाया गया। इस मौके पर सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग (टोनी पहलवान) ने कहा तुलसी विवाह हिन्दू धर्म के अनुयायीयों द्वारा किया जाने वाला एक औपचारिक विवाह कार्यक्रम है जिसमें तुलसी नामक पौधे का विवाह शालीग्राम अथवा विष्णु अथवा उनके अवतार कृष्ण के साथ किया जाता है। यह विशेष दिन विष्णुजी,मां लक्ष्मी और तुलसी माता की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने वरदान दिया था कि जो मनुष्य मेरे शालिग्राम रूप के साथ का तुलसी का विवाह करेगा उसे इस लोक परलोक में विपुल यश प्राप्त होगा। कार्यक्रम के अंत में सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग(टोनी पहलवान) ने सभी को बधाई दी और धन्यवाद किया। तदुपरांत का प्रशाद वितरित किया गया।          

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles