फरीदाबाद, राकेश देव । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट ( रजि0) (प्राचीन हनुमान मंदिर) द्वारा श्री महावीर मंदिर महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद मेंं गोर्वधन पूजा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मंदिर में गोर्वधन महाराज की विशाल प्रतिमा बनाकर उसका पूरे विधि विधान से पूजन कराया गया। इस मौके पर सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग(टोनी पहलवान),सतपाल चौधरी,टीटू मटके वाला,कृष्णदत्त शर्मा, स्पेशल एचीवर्स की फाऊडंर चेयरपर्सन माधवी हंस,चरण सिंह सैनी,योगेश चावला,किशन शर्मा,अनिल गुप्ता एडवोकेट सचिव,अनिल वर्मा,रमेश चौधरी,धीरज वधवा,सुनील कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष,पिटूं सैनी,राजेश तनेजा,कमल नन्द्राजोग,विनोद कुमार,प्रेमवीर सिंह राहत,पवन अरोड़ा,पंडित धीरज शास्त्री, समस्त गुरूद्वारा महावीर नगर महिला मंडल ने गोर्वधन महाराज की पूजा के बाद गोर्वधन महाराज जी की सात-सात बार परिक्रमा लगाई और उसके प्रश्चात आरती हुई फिर अन्नकूट का विशाल भण्डारा हुआ जिसमें कढ़ी,बाजरे का दलिया तथा सभी प्रकार की हरी सब्जियों को मिलाकर प्रसाद बनाकर श्रृद्वालुओं में वितरित किया गया। इस मौके पर भक्त ंमेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है ं भजन पर खूब नाचे। इस अवसर पर टेकचन्द नन्द्राजोग (टोनी पहलवान)ने कहा कि अन्नकूट की प्रथा तब से है जब इन्द्र देवता ने वर्षा कर के कहर बरसाया था तब चारों और हाहाकार मच गई थी और चारों और जलमग्रन हो गया था तभी भगवान श्रीकृष्ण ने गोर्वधन पर्वत उंगली पर उठा लिया था सभी गांव के लोग उस पर्वत के नीचे आ गए थे, गांव वाले गोर्वधन पर्वत के नीचे आने से पहले अपने घर से अपने साथ साग, सब्जी,नमक,मिर्च भी लेकर आए थे तब सभी गांव वालों ने सबकुछ मिलाकर जो सब्जी बनाई थी और अपना जीवन बचाया था। उन्होनें बताया कि उसी तरह आज भी बाजार में जितनी भी सब्जियां मौजूद है सभी को मिलाकर प्रसाद बनाया जाता है जिसका अपना ही आनन्द होता है।
श्री महावीर मंदिर महावीर नगर में हुआ गोवर्धन पूजा का आयोजन।



