Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने में निगम का करें सहयोग : धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त

नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने खुले में कचरा फेंकने के मामले में किए 143 चालान : स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर एशवीर सिंह

फरीदाबाद, राकेश देव। नगर निगम फरीदाबाद ने निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों तथा एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के नियमों को ध्यान में रखते हुए शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के उल्लंघनों पर कुल 143 चालान किए गए हैं। यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई में सड़कों, नालों, सीवर, खाली प्लॉट व सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने, निर्माण एवं विध्वंस मलबा अनधिकृत स्थानों पर डालने, प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग/भंडारण, खुले में कचरा व गार्डन वेस्ट जलाने, पोस्टर-बैनर चिपकाने, पेयजल के दुरुपयोग सहित अन्य स्वच्छता संबंधी उल्लंघन शामिल हैं। सबसे अधिक चालान सार्वजनिक स्थानों पर कचरा/मलबा डंपिंग से जुड़े मामलों में किए गए। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आमजन से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने में निगम का सहयोग करें तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करें। निगम के स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर एशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरती जा रही है और आगे भी निरीक्षण व चालान की कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से अनुरोध है कि कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं। निगम अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जोनवार चालानों का विवरण इस प्रकार है— एनआईटी-86 जोन : 36 चालान एनआईटी-87 जोन : 44 चालान ओल्ड जोन-1 : 15 चालान ओल्ड जोन-2 : 29 चालान बल्लभगढ़ जोन : 19 चालान इसके अतिरिक्त उल्लंघन के प्रकार के अनुसार किए गए चालानों का विवरण इस प्रकार है— पॉलीथिन उपयोग : 45 चालान कूड़ा जलाने : 62 चालान कचरा फैलाने : 35 चालान मांस की दुकान (नियम उल्लंघन) : 01 चालान नगर निगम ने आमजन से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें, कूड़ा जलाने से बचें तथा कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles