फरीदाबाद, राकेश देव।जिला बार ऐसोसिएशन फरीदाबाद की कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें न्यायलय के कार्यो से हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया। जिला बार ऐसोसिएशन ने प्रधान राजेश बैंसला व उनकी टीम ने न्यायालयों में जाकर हड़ताल की जानकारी दी। किसी भी अधिवक्ता ने किसी भी न्यायालय की कार्यवाही में भाग नहीं लिया जिसके सभी न्यायालयों में कार्य पूरी तरह ठप रहा। महासचिव टीका डागर, एडवोकेट के पुत्र तुषार डागर बाई-पास से चावला कालोनी जा रहा था ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-3 पुल के पास ट्रैफिक रोक रखा था जब पुलिस ने जाने का सिग्नल किया तो तुषार डागर चावला कालोनी की तरफ जाने लगा तो पुलिस वालों ने गाड़ी रोक दी और मेरे पुत्र तुषार पर हमला कर दिया और सभी पुलिस वालों ने तुषार की गाड़ी को डंडों से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और तुषार को गन्दी गन्दी गालियाँ देने लगे और सभी ने क्राईम ब्रांच पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। बैठक में बोलते हुए कहा कि पुलिस का रवैया वकीलों के प्रति आये दिन खराब होता जा रहा है। जबकि आये दिन ऐसी वारदातों में बढ़ौतरी हो रही है इस रैवेये को वकील बिल्कुल बरर्दात नहीं करेंगे ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से कानूनी कार्यवाही की जायेगी।और सभी वकीलों ने एकत्रित होकर वकील एकता के नारे लगाये और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर संजीव चैधरी, शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट, जे.पी. अधाना, जोगिन्द्र चैहान, अनिल पाराशर, जोगिन्द्र नरवत, ललित बैंसला, सतबीर शर्मा, उप-प्रधान अभिषेक शर्मा, उप प्रधान अशीष कौशिक, राजेश भाटी, अमित भाटी, विवेक कौशिक, देवेन्द्र त्यागी, नरेन्द्र शर्मा, अजय शर्मा, प्रेम भारद्वाज, महेन्द्र चैधरी, पवन पाराशर, संदीप पाराशर, पवन कौशिक, प्रेम चन्द सैनी, संजय दिक्षित आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।
वकीलों ने की हड़ताल, महासचिव के बेटे की गाडी को पुलिस वालो ने किया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी



